Sunday, April 14, 2019

चेन्नै में अपनी डेढ़ साल की नवासी को बचाने के लिए 40 फ़ीट गहरे कुँए में कूदी वृद्ध महिला


चेन्नै में अपनी डेढ़ साल की नवासी को बचाने के लिए 40 फ़ीट गहरे कुँए में कूदी वृद्ध महिला साहस की मिसाल कायम करते हुए चेन्नै में अपनी नवासी को बचाने के लिए 40 फ़ीट गहरे कुँए में एक वृद्ध महिला तब कूद गई जब उसकी नवासी खेलते-खेलते कुँए में जा गिरी। अपनी नवासी को कुँए में गिरता देख नानी भी कुँए में कूद गई और मदद आने तक बच्ची को पानी से ऊपर उठा कर रखा। बच्ची को पानी से ऊपर रखते हुए महिला ने मदद के लिए कुँए के अंदर से आवाज लगाई जिसे सुनकर स्थानीय लोगों ने वहां पहुंच दोनों की मदद की और सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरे वाकये में नानी को पैर में चोट आई है पर उनकी साहस की हर तरफ चर्चा हो रही है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment