Friday, April 26, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: केजरीवाल ने कहा, मोदी-शाह के अलावा किसी को भी देंगे समर्थन


दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी रोकने के लिए किसी को भी समर्थन देने को तैयार है। केजरीवाल ने कहा कि त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में उनकी पार्टी मोदी और अमित शाह के अलावा किसी भी पार्टी या दल को सरकार बनाने में समर्थन देगी। अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनके लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना सबसे प्रमुख मुद्दा है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment