Tuesday, April 16, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने की AAP को दिल्ली में 4 सीटों की पेशकश


दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाए एक बार फिर बढ़ गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली की 7 सीटों में से 4 सीटों की पेशकश की है। साथ ही कहा है कि अब बारी AAP की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल पर यू-टर्न लेने का भी आरोप लगाया है। इसके जवाब में केजरीवाल ने राहुल पर बीजेपी की मदद का आरोप लगाया है। मोदी और शाह को रोकने के लिए हर कुर्बानी के लिए तैयार होने संबंधी अरविंद केजरीवाल के बयान के एक दिन बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि गठबंधन के लिए दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं। गांधी ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन का मतलब है बीजेपी की जबरदस्त हार। कांग्रेस इसे सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली में AAP को 4 सीट देना चाह रही है। लेकिन केजरीवाल ने एक और यू-टर्न ले लिया! हमारे दरवाजे अभी भी खुले हैं, लेकिन समय बीता जा रहा है।' राहुल ने ट्वीट के साथ 'अब AAP की बारी' हैशटैग भी लगाया है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment