Monday, April 22, 2019

पुणे: मां ने तेंदुए के मुंह में गए 18 महीने के बच्चे को बचाया


मां अपने बच्चे की रक्षा के लिये कुछ भी कर सकती है। पुणे के जुन्नार तालुका में कुछ ऐसा ही हुआ। एक महिला ने पीट-पीटकर अपने 18 माह के बच्चे को तेंदुए के जबड़ों से निकाला। महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी तभी तेंदुए ने बच्चे का सिर अपने मुंह में भर लिया। महिला द्वारा अचानक हमला किये जाने से तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया और महिला पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। यह घटना तब हुई जब ध्यानेश्वर माली घर के बाहर अपने मां-पिता के साथ सो रहा था। बच्चे के सर पर आंख, कान और गर्दन पर तेंदुए के दांत के निशान आ गए हैं। बच्चे को पिंपरी चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment