Sunday, March 17, 2019

US: ह्यूस्टन में महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया


अमेरिका में एक महिला ने 'द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सस' में 6 बच्चों को जन्म दिया। थेलमा चैका नाम की एक महिला ने ह्यूस्टन के अस्पताल ने 15 मार्च को 4 लड़कों और 2 लड़कियों को जन्म दिया। बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई (NICU) में रखा गया है। थेलमा भी डिलीवरी के बाद स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है, जब कोई महिला 6 बच्चों को जन्म देती है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment