Thursday, March 28, 2019

मिशन शक्ति के तहत A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च, लो अर्थ ऑर्बिट में एक सैटलाइट को मार गिराया गया: पीएम मोदी


पीएम नरेंद्र मोदी ने एक महत्त्वपूर्ण घोषणा करते हुए देश को सूचित किया की भारत ने मिशन शक्ति के तहत A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च किया है और एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया है। अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गर्व का पल है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एलईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) में एक सैटलाइट को मार गिराया है। यह पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे ऐंटि सैटलाइट (ए-सैट) मिसाइल से गिराया गया। केवल तीन मिनट में सफलता के साथ यह मिशन पूरा हुआ। यह 'मिशन शक्ति' बहुत कठिन मिशन था। इसमें बड़ी तकनीकी क्षमता की जरूरत थी। वैज्ञानिकों ने सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश हासिल किए। यह गर्व की बात है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment