Thursday, March 21, 2019

PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी का संस्थाओं का 'अपमान' करने में विश्वास


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- विपक्षी पार्टी संसद, न्यायपालिका, मीडिया और सशस्त्र बलों सहित संस्थाओं का 'अपमान' करने में विश्वास रखती है जबकि NDA सरकार के लिए देश की संस्थाएं 'सर्वोपरि' हैं। PM मोदी ने अपने ब्लाग में लिखा, 'भारत ने देखा है कि जब भी वंशवादी राजनीति हावी हुई तो उसने देश की संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया। जब आप मतदान करने जाएं तो आप बीते समय और इस बात का ध्यान रखें कि देश को एक परिवार की सत्ता पिपासा की भारी कीमत चुकानी पड़ती है। बुद्धिमानी से सोचें: प्रेस से लेकर संसद तक। संविधान से लेकर अदालतों तक। सरकारी संस्थानों से लेकर सशस्त्र बलों तक... संस्थाओं को अपमानित करना कांग्रेस का तरीका रहा है। खाता न बही, जो कांग्रेस कहे, वही सही। जब उन्होंने :कांग्रेस: हमेशा ही देश को दांव पर लगाया है तो यह तय है कि अब भी वे ऐसा ही करेंगे। याद रखिए, अगर हम अपनी स्वतंत्रता बचाए रखना चाहते हैं तो हमें हर पल सतर्क रहना होगा।'


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment