Saturday, March 23, 2019

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में देरी नहीं: MEA


विदेश मंत्रालय ने कहा कि भगोड़े व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में कोई देरी नहीं हो रही है और सरकार उसे भारत वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। नीरव मोदी 13,000 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में मुख्य आरोपी है। 19 मार्च को वेस्टमिन्सटर कोर्ट के आदेश के बाद नीरव को लंदन में गिरफ्तार किया गया था। विदेश मंत्रालय इस मामले में ब्रिटन के गृह मंत्रालय के भी संपर्क में है। PNB घोटाले में नीरव मोदी अपने चाचा मेहुल चोकसी के साथ मुख्य आरोपी है। जनवरी 2018 में धोखाधड़ी का मामला सामने आने से पहले नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों ने भारत छोड़ दिया था।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment