Saturday, March 23, 2019

देखें: भालू ने हमला कर वन अधिकारी को किया घायल


आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भालू को रेस्क्यू करने गये एक वन्य अधिकारी पर भालू ने हमला कर दिया। यह घटना वेलुगोडु जलाशय के नज़दीक घटी। इस वाकये के समय भालू जलाशय के पास था और वन्यकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। वन्य अधिकारी और उनके साथी रेजिडेंशल कॉलोनी में घुस आए भालू को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। वन्य अधिकारी भालू को जलाशय के पास रस्सी से बांधकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रस्सी टूट गई और भालू ने वन्यकर्मियों पर हमला कर दिया। ज्यादार वन्यकर्मी दूर भागने में कामयाब रहे, लेकिन उसने एक अधिकारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment