Tuesday, March 12, 2019

गुरुग्राम: लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर भाग रहा शख्स जला, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती


गुरुग्राम के साउथ सिटी एक क्यू ब्लॉक में लिव-इन रिलेशन्षिप में रहने वाले शख्स ने अपनी पार्ट्नर का मर्डर कर दिया। बताया जा रहा है रोहित पाल (25) अपनी पत्नी गौरी उर्फ सीमा (30) के साथ मकान नंबर 304 के ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहने आया था। रोहित एक निजी कंपनी में काम करता था। अकसर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार रात करीब 12 बजे बताया कि दोनों के बीच फिर मारपीट हुई और रोहित घर से भाग गया। पहली मंजिल पर रहने वाले सुनील रावत ने सेक्टर-40 थाना पुलिस को सूचना दी। खून से लथपथ सीमा बेहोशी की हालत में थी। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। सीमा के सिर को उसी ईंट से कुचला गया था। गंभीर हालत में सुनील ने सीमा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम को सीमा की वहां मौत हो गई। लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर भाग रहे रोहित की कर में आग लग गई और उसे 65% जलने की चोट के साथ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment