Monday, March 18, 2019

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस पी सी घोष होंगे देश के पहले लोकपाल


सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पिनाकी चंद्र घोष भारत के पहले लोकपाल बनेंगे। जस्टिस पीसी घोष के अलावा इस लोकपाल में न्यायपालिका से हाईकोर्ट के 4 पूर्व न्यायधीश, चार आईएएस और आईपीएस व अन्य सेवाओं के रिटायर अधिकारी शामिल होंगे। वह मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे। इससे पहले वह कोलकाता और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद वह जून 2017 से मानवाधिकार आयोग के सदस्य हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment