Tuesday, March 19, 2019

भारत ने पाकिस्तान के साथ उच्चायोग के अधिकारियों के उत्पीड़न का मामला उठाया


भारत ने इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग के अधिकारियों की उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पाकिस्तान से अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए इसकी तत्काल जांच की मांग की है। अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को 13 मार्च को 'नोट वर्बल' (राजनियक संपर्क नोट) जारी किया। इस नोट में भारत के उप उच्चायुक्त, नौसेना सलाहकार और कई अवसरों पर प्रथम सचिव का पीछा करने का उल्लेख है। भारत ने कहा है इस तरह की परेशानी और राजनयिक संबंध पर वियना समझौता का उल्लंघन है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment