Sunday, March 24, 2019

दिल्ली: गिरफ्तार हुई मर्दों के वेश में बाइक से लूटने वाली 'लेडी डॉन'


जनकपुरी में 11 मार्च को दो लुटेरों ने एक महिला को लूटने के बाद उन्हें काफी दूर तक बाइक के साथ घसीटा था। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला है। केस को स्पेशल स्टाफ ने सुलझाया है। जनकपुरी में महिला को लूटने का जो विडियो वायरल हुआ था, उसे अंजाम देने वाली रमनजीत कौर भी थी। दोनों आरोपियों को सूचना के आधार पर विकासपुरी ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास से पकड़ा गया। इन पर लूट और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। रमनजीत कौर पहले अपने पति के साथ मिलकर वारदातें करती थी। रमनजीत का पति हत्या के एक मामले में जेल चला गया। तब इसने रमनीक सिंह को दोस्त बनाया। फिर दोनों मिलकर इस तरह की वारदातें करने लगे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment