Tuesday, March 5, 2019

गुजरात: पुलिसकर्मी की मौत के बाद ऊंट ने छोड़ा खाना-पीना


गुजरात के कच्छ में एक पुलिस थाने का ऊंट अपनी देखभाल करने वाले पुलिसकर्मी की मौत के बाद खाना-पीना नहीं खा रहा है। इससे जहां थाने के बाकी पुलिसकर्मी ऊंट के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं इसे इंसान और जानवर के प्रेम की मिसाल के रूप में भी देखा जा रहा है। सब इंस्पेक्टर शिवराज गोधवी पिंगलेश्वर में गश्त कर रहे थे जब उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। शिवराज ही इस ऊंट की देखभाल करते थे। उनकी मौत के बाद पुलिस स्टेशन में तैनात ऊंट ने खाना-पीना छोड़ दिया है। इससे ऊंट की तबियत खराब होने की आशंका हो गई है। ऊंट की हालत सामान्य करने के लिए विशेषज्ञों की भी राय ली जा रही है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment