Tuesday, March 5, 2019

घर मे घुस कर मारेंगेः मोदी की आतंकियों को चेतावनी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संकेत दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर किये गए हवाई हमलों पर सवाल उठाने और चुनावी हथकंडा बताने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों की आलोचना की है। एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे कह रहे हैं कि हवाई हमले चुनावी फायदे के लिये किये गए। क्या जब सर्जिकल स्ट्राइक की गई तो चुनाव थे? हमारा सिद्धांत है कि हम घर में घुस कर मारेंगे। 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब मे भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट पर आतंकियों के अड्डे पर हवाई हमला किया था।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment