Thursday, March 21, 2019

प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली BJP सरकार ने गोवा विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया


मनोहर पर्रिकर की आकस्मिक मृत्यु के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने गोवा विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित कर दिया है। 40 सीटों वाली विधानसभा में फिलहाल 36 MLA हैं, जिसमें से बहुमत के लिए प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार को 19 MLAs का साथ चाहिए था। फ्लोर टेस्ट के दौरान सरकार को 20 MLAs का समर्थन मिला, जबकि 15 MLAs ने विपक्ष में वोट किया। इस तरह पांच वोटों के अंतर से प्रमोद सावंत की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment