Tuesday, March 19, 2019

मुंबई: वर्ली के पास नाव पलटी, 6 मछुआरे बचाए गए, 1 लापता


मुंबई के वर्ली इलाके के पास समुद्र में मछुआरों की एक नाव डूब गई। रेवती नाम की नाव में कुल 7 मछुआरे सवार थे जिसमें से 6 को बचा लिया गया है। लापता मछुआरे की तलाश जारी है। इंडियन कोस्टगार्ड (भारतीय तटरक्षक) का एक दल हेलिकॉप्टर और 2 जहाज की मदद से लापता मछुआरे तलाश में जुटे हैं। इसके अलावा पुलिस गश्ती दल की चार नावें भी राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। मछुआरों की यह नाव मुंबई से तारापुर जा रही थी।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment