Saturday, March 30, 2019

बांग्लादेश: ढ़ाका के बहुमंजिले इमारत में लगी आग, 25 की मौत


बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में एक बहुमंजिले इमारत में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में लगभग 70 लोग घायल भी हैं जिनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में 4 अनधिकृत मंजिलें बनाई गई थीं। आग बुझाने में सेना की मदद भी लेनी पड़ी। बांग्लादेश में बिल्डिंग अधिनियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन होता है जिसके कारण इमारतों में आग लगना और इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों की मौत की घटनाएं बार-बार होती हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment