Monday, March 25, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: प्रतीक पाटील ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल होने की अटकलें


कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतीक पाटील ने कांग्रेस छोड़ दी है। प्रतीक पाटील महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटील के पोते हैं। प्रतीक पाटील ने यह फैसला संगली लोकसभा सीट राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकरी संगठना को दिए जाने के संभावित फैसले से नाराज होकर लिया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब वसंतदादा पाटील घराने की जरुरत नहीं है। इसलिए मैं कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। इसके बाद मेरा कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment