Wednesday, March 13, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी ने 41 फीसदी टिकट महिलाओं को दी


तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 41 फीसदी टिकट महिलाओं को दी है। इससे पहले ओडीशा में बीजू जनता दल के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी में 33 फीसदी टिकटें महिलाओं को दी जाएगी। टिकट का ऐलान करते हुए ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment