Wednesday, March 27, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में 2 दिन के चुनाव प्रचार अभियान पर


उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिये लोकसभा चुनाव में समर्थन जुटाने के लिये कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 27 मार्च से 2 दिन की यात्रा पर रहेंगी। वहां पर वह पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करेंगी। पहले वह फैज़ाबाद जाएंगी उसके बाद रायबरेली, अमेठी और उन्नाव में भी लोगों को संबोधित करेंगी। रायबरेली उनकी मां सोनिया गांधी और अमेठी उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनाव क्षेत्र है। हाल ही में पार्टी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है और चुनाव प्रचार की कमान उनके हाथ में है। राज्य में 7 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment