Monday, February 25, 2019

MJ अकबर मानहानि केस: कोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को दी जमानत


दिल्ली के एक कोर्ट ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री MJ अकबर द्वारा दायर मानहानि केस में पत्रकार प्रिया रमानी को जमानत दे दी। गौरतलब है कि #MeToo अभियान के दौरान प्रिया रमानी ने MJ अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद अकबर ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया।इसके बाद अदालत ने रमानी को अपने समक्ष पेश होने को कहा था।अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने 10,000 रुपये के मुचलके पर रमानी को जमानत दे दी। रमानी का आरोप था कि 20 साल पहले जब अकबर पत्रकार थे तब उन्होंने रमानी का यौन शोषण किया था। हालांकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरोपों से इनकार किया है। अकबर पर अन्य कई महिलाओं ने भी आरोप लगाए हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment