Monday, February 25, 2019

अरुणाचल प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन, डेप्‍युटी सीएम के आवास में लगाई आग


स्थायी निवास प्रमाण पत्र के मुद्दे पर अरुणाचल प्रदेश सुलग उठा है। प्रदेश के 18 छात्र और नागरिक संगठनों के समूह द्वारा जारी 48 दिनों की हड़ताल के दौरान ईटानगर में हिंसा फैल गई, जिससे वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को कर्फ्यू को धता बताते हुए डेप्‍युटी सीएम चाउना मीन के निजी आवास को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया जबकि उपायुक्त के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी छह समुदायों को स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र दिए जाने की सिफारिश का विरोध कर रहे थे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment