Sunday, February 24, 2019

दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए केजरीवाल करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। शनिवार को दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि मैं 1 मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर रहूंगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए हम एक आंदोलन शुरू करेंगे। यह भूख हड़ताल तब तक चलेगी जबतक कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment