Thursday, February 21, 2019

नेप्च्यून का नया चांद हो सकता है एलियंस का संभावित ठिकाना


ब्रह्मांड में नित नई खोज में लगे रहनेवाले खगोल-विज्ञानियों को एक बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने हमारे सोलर सिस्टम के ग्रह नेप्च्यून के पास एक नया चांद खोज निकाला है। इसे एलयिंस का संभावित ठिकाना भी माना जा रहा है। खगोल-विज्ञानियों ने इस नए चांद का नाम हिप्पोकैंप रखा है। बता दें कि हिप्पोकैंप जो है वह नेप्च्यून का इलकौता चांद नहीं है। बल्कि उसके पास पहले से अपने 13 और चांद मौजूद हैं। नेप्च्यून के नए चांद का साइज करीब 18 मील है। यह भारत के इकलौते चांद से करीब 100 गुना छोटा है। खगोल-विज्ञानियों को लगता है कि हिप्पोकैंप नेप्च्यून के ही दूसरे चांद प्रोटियस का टूटा हुआ हिस्सा भी हो सकता है। माना जा रहा है कि कोई धूमकेतु प्रोटियस से जाकर टकराया होगा जिससे हिप्पोकैंप का निर्माण हुआ।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment