Thursday, February 21, 2019

दिल्ली: देखे दोस्त के 34 लाख रुपये, लालच में आकर की लूट की झूठी कॉल


वेस्ट दिल्ली के कीर्ति नगर में बुधवार सुबह पुलिस को 34 लाख रुपये की लूट की कॉल मिली। कॉलर ने पुलिस को बताया कि बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अड्रेस पूछने के बहाने उसकी आंखों में मिर्ची डाली और उसके हाथ से 34 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। जांच में यह मामला फर्जी पाया गया। पता लगा कि उससे किसी ने लूट नहीं की थी, बल्कि वह झूठ बोल रहा था। रुपयों से भरा बैग उसके घर में ही मिल गया। मामले में कीर्ति नगर थाना पुलिस जांच कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment