Tuesday, February 26, 2019

सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: ' भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त'


पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की बड़ी कार्रवाई के दौरान पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी मारे गये। मिराज 2000 जेट्स ने LoC पार कर आतंकी ठिकानों पर 1,000 किलो के कई बम बरसाकर उन्हें नष्ट कर दिया। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया, 'हमले में बड़ी संख्या में जैश के आतंकी, ट्रेनर्स और सीनियर कमांडर मारे गए हैं। इस कैंप को जैश चीफ मसूद अजहर का साला मौलाना यूसुफ अजहर चला रहा था।'


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment