Sunday, February 24, 2019

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल 1 मार्च से करेंगे भूख हड़ताल


दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के लोग सरकार चुनते हैं लेकिन उस सरकार के पास कोई शक्ति या अधिकार नहीं होता है। ऐसे में पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि तभी राज्य का विकास हो सकता है और समस्याएं खत्म हो सकती हैं। केजरीवाल सरकार बनने के बाद से ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment