Tuesday, January 15, 2019

अरविंद केजरीवाल के धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने वाली याचिका SC में खारिज


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरना प्रदर्शनों पर विराम लगाने के लिए दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आज सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने याचिका को देखते ही इस पर विचार करने से मना कर दिया। याचिकाकर्ता ने उपराज्यपाल के ऑफिस के बाहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने का जिक्र करते हुए उस पर ऐक्शन लेने के साथ-साथ कोर्ट से गुहार लगाई गई थी कि वह मुख्यमंत्री और मंत्रियों के धरना-प्रदर्शन को लेकर गाइडलाइंस बनाए।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment