Thursday, January 17, 2019

देखें, लचर व्यवस्था के चलते अस्पताल के बेड पर आराम फरमा रहे कुत्ते


एक तरफ अस्पताल आए मरीजों को बेड नहीं मिल पाता है, तो दूसरी तरफ बिहार के एक अस्पताल का नाजारा बिलकुल उलट है. यहां बेड पर मरीजों की जगह कुत्तों को आराम करने के लिए साफ-सुथरा बेड मिल जाता है. मामला नवादा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल का है. यहां के वार्डों में कुत्ते और मरीज आस-पास लेटे देखे गए हैं. मरीज अक्सर इस तरह की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से करते हैं, मगर आज तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया.


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment