Tuesday, January 1, 2019

गुजरात: नए साल से अटेंडेंस के दौरान 'यस सर' नहीं, 'जय हिंद' बोलेंगे छात्र


गुजरात के स्कूलों में उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान छात्रों को अब 'यस सर' या 'प्रेजेंट सर' की जगह 'जय हिंद' या 'जय भारत' कहना होगा। इसका आदेश सोमवार को गुजरात सरकार द्वारा जारी किया गया है।गुजरात के शिक्षा विभाग, गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के संयुक्त निदेशक बी.एस.राजगोर ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी, अनुदानित एवं निजी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक कक्षाओं में अटेंडेंस के दौरान छात्रों के द्वारा 'जय हिंद' या 'जय भारत' कहलवाया जाए।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment