Tuesday, January 15, 2019

नमो ऐप पर सर्वे से बीजेपी के सांसदों में घबराहट


नमो ऐप पर किए जा रहे सर्वे से कई बीजेपी सांसदों की नींद उड़ी हुई है। पीएम मोदी की नमो ऐप पर लोगों से उनके संसदीय क्षेत्र के तीन सबसे प्रमुख नेताओं की जानकारी मांगी है। 'पीपल्स पल्स' नाम के सर्वे के जरिए बीजेपी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर रही है। पीएम मोदी कई बार सांसदों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने के बारे में कह चुके हैं। इसके अलावा वह सांसदों से सरकारी डेटा को लेकर नमो ऐप पर ऐक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी कह चुके हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment