Friday, January 4, 2019

चंद्रमा के अनदेखे हिस्से पर उतरा चीनी अंतरिक्ष यान


चीन ने चंद्रमा के अनदेखे हिस्से पर दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान उतारने में सफलता हासिल की है। चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट चांग ई 4 ने सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर चांद के इस हिस्से को छुआ। दरअसल चंद्रमा का एक ही हिस्सा हमेशा पृथ्वी की ओर रहता है, जिसके कारण उसका दूसरा हिस्सा पृथ्वी से देखा नहीं जा सकता। अब तक चंद्रमा के दूसरे हिस्से के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment