Monday, January 28, 2019

नवजोत कौर सिद्धू के बाद मनीष तिवारी ने भी चंडीगढ़ से मांगा टिकट


पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ सीट से रविवार को औपचारिक रूप से दावा पेश किया। दो दिन पहले ही पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग की थी। इन दोनों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी इसी सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment