Friday, January 25, 2019

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर लगा अंतरिम निलंबन हटा


सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने भारतीय क्रिकेटरों हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पर लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा लिया। एक टीवी पर शो पर महिलाओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया से वापस भेज दिया गया था। सीओए ने नये न्यायमित्र पीएस नरसिंहा से बात करने के बाद इन खिलाड़ियों पर जांच लंबित रहने तक लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोकपाल की नियुक्ति किए जाने की सुनवाई पांच फरवरी को होनी है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment