Tuesday, January 15, 2019

दिल्ली: गुरुद्वारा बंगला साहिब में है एक नायाब म्यूज़ियम


दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में एक नायाब म्यूज़ियम है। बाबा बघेल सिंह हेरिटेज मल्टीमीडिया म्यूज़ियम 2014 में लोगों के लिये खोला गया। इस म्यूज़ियम को विक्रमजीत सिंह साहनी ने बनवाया है। यहां आने वाले पर्यटक हेडफोन का इस्तेमाल कर यहां की पेंटिंग और सिख इतिहास के बारे में जान सकते हैं। खास बात यह है कि इन हेडफोन्स से हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में जानकारी दी जाती है। इस म्यूज़ियम में एक 3D ऑडिटोरियम भी है जो अपने आप में अनोखा है।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment