Friday, January 4, 2019

नशे में धुत्त सोता रहा पिता, 5 साल का बेटे को हुआ अगवा


चेन्नै के ओरागदम में तसमक बार के बाहर से एक 5 साल के बच्चे को किडनैप कर लिया गया. बच्चे को ले जाते हुए अज्ञात शख्स CCTV में कैद हो गया. जानकारी के मुताबिक बच्चे के पिता गुरुप्रसाद शराब के नशे में इस तरह बेहोश थे कि दो घंटे बाद जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने अपने बेटे को गायब पाया. पुलिस में सूचना के बाद तलाश शुरु हुई और अंबत्तूर में जाकर बच्चे को बरामद किया गया.


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment