Friday, December 21, 2018

लंबी कवायद के बाद RLSP नेता उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल


मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने और एनडीए से नाता तोड़ने के बाद राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को यूपीए का हिस्सा बन गए। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने यूपीए का दामन थामा। उन्होंने कहा कि एनडीए में उनका अपमान हो रहा था। कुशवाहा के यूपीए में शामिल होने का ऐलान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने बिहार में महागठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में किया। इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment