Thursday, December 20, 2018

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- टाइगर अभी जिंदा है


लगता है बॉलिवुड के भाई जान सलमान खान की मूवी 'टाइगर जिंदा है' के डायलॉग केवल पब्लिक को ही नहीं शिवराज सिंह चौहान को भी भाते हैं। बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने इसे साबित किया और एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्यों, 'टाइगर अभी जिंदा है।' अपनी बुधनी विधानसभा के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए एमपी के पूर्व सीएम चौहान ने कहा, 'इस बात की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है कि उनका क्या होगा। मैं अब भी यहीं हूं।'


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment