Sunday, December 16, 2018

छत्तीसगढ़ के सीएम के लिए सबसे आगे चल रहे हैं भूपेश बघेल


छत्तीसगढ़ में सीएम के चयन को लेकर चल रही चर्चाओं और नेताओं में रेस के बीच राहुल गांधी ने फोटो के जरिए संकेत देने की कोशिश की है। राहुल ने राज्य के 4 सीनियर नेताओं के साथ मुस्कुराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संदेश देने का प्रयास किया है। इससे संकेत मिलता है कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से सीएम पद को लेकर छत्तीसगढ़ में भी राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसा फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत के साथ राहुल गांधी ने मीटिंग की थी।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment