Thursday, December 27, 2018

मुंबई: छेड़छाड़ से परेशान महिला ने मनचले का गुप्तांग काटा


मुंबई से सटे ठाणे में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 वर्षीय एक व्यक्ति का लिंग काट दिया। महिला का कहना है कि संबंधित व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मानपाड़ा के नानदीवाली क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि, पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment