Monday, December 24, 2018

8 साल का बच्चा ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने में हुआ सफल


हैदराबाद के 8 साल के एक बच्चे समन्यु पोथुराजू ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने की सफलता के बाद अपने नाम एक और रेकॉर्ड दर्ज किया है। उसने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कियाज्को पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की है। 12 दिसंबर को पोथुराजू ने पांच लोगों के साथ इस कीर्तिमान को दर्ज किया, इन पांच लोगों में इसकी मां और बहन भी शामिल हैं। इसकी इच्छा है कि वह जापान की फुजी चोटी पर पहुंचे।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment