Thursday, November 29, 2018

पाकिस्तान में नवजोत सिंह सिद्धू के खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ दिखने पर उठा विवाद


अकाली दल ने पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की आतंकी संगठन खालिस्तान के समर्थक गोपाल चावला के साथ तस्वीर के लिए बर्खास्तगी की मांग की है। दिल्ली के अकाली विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें सिद्धू गोपाल चावला के साथ खड़े दिख रहे हैं। सिरसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। बता दें कि सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने पाकिस्तान गए थे। इससे पहले, वह पाक पीएम इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में भी गए थे और उस दौरान पाक आर्मी चीफ को उनकी झप्पी से काफी विवाद हुआ था।


via WORLD NEWS

No comments:

Post a Comment