
Friday, August 19, 2022
A Famous Walrus Is Killed, and Norwegians Are Divided

janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर छपरा में दिखा द्वारिका जैसा नजारा, कन्हैया का नाम लेकर झूमते दिखे लोग
छपरा: गुजरात के द्वारिकाधाम मंदिर की तर्ज पर 2019 में बने सारण के द्वारकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी पर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। 8.50 करोड़ की लागत से सारण के नैनी में बने द्वारिकाधीश मंदिर में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, लेकिन जन्माष्टमी के मौके पर यह हजारों में पहुंच गई। छपरा शहर से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर एनएच 331 स्थित नैनी में बना द्वारिकाधीश मंदिर श्रद्धालुओं के लिये आस्था का केंद्र बिंदु बन गया है। द्वारिकाधाम गुजरात के तर्ज पर बने इस मंदिर में राधाकृष्ण के साथ शिव पार्वती, दुर्गा, गणेश, हनुमान की मूर्तियां स्थापित हैं। श्रद्धालु राजेश उपाध्याय ने बताया कि पिछले 3 साल से वह यहां पूजा करने जन्माष्टमी पर परिवार के साथ आते हैं और हर साल यहां भीड़ बढ़ती ही जा रही है। भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती दिखी। रात में इस मंदिर का भव्य नजारा देखने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
via WORLD NEWS
‘Bad Sisters’ Review: The Family That Kills Together (Maybe)

Janmashtami 2022: चरपोखरी प्रखंड में मटका फोड़ प्रतियोगिता, किशोर क्लब के लोगों ने मारी बाजी
आरा: बिहार के आरा में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। चरपोखरी प्रखंड में जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों भारी भीड़ जुटी। जन्माष्टमी को ले चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय में किशोर क्लब चरपोखरी के सदस्यों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर किशोर क्लब चरपोखरी के किशोरों और युवाओं की टोलियों ने मटके को उंचाई पर रस्सी के सहारे बांध उसे फोड़ा तथा लोगों का खूब मनोरंजन किया।
मटका फोड़ने के दौरान युवाओं के साथ बड़े-बुजुर्ग भी शरीक हो गये। करीब आधा घंटा तक चले मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान युवाओं की ओर से भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए गए। इस दौरान माहौल कृष्णमय बन गया था। अंत में युवाओं ने एक दूसरे के सहारे करीब 30 से 35 फिट उंचाई पर बंधे मटके को फोड़ लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
मटका फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए दूरदराज से हजारों लोग वहां पहुंचे थे और सभी लोगों ने जय श्री कृष्ण के साथ ताली बजाकर युवाओं का हौसला अफजाई करते दिखे। इस दौरान हजारों की भीड़ घंटों तक डटी रही। मटका फोड़ कार्यक्रम में अमरजीत सिंह, चंदन तिवारी, धर्मराज, अंकुश, पिंटू,चिंटू, अंकित, विक्की, मन्नू,गोविंद, रजनीश, सोनू, अक्षय, नवीन, सूरज, गोलू, कुश, विशाल, अमन, विकु सहित दर्जनों की संख्या में युवकों ने भाग लिया।
via WORLD NEWS
‘I’m Carrying This Baby Just to Bury It’: The Struggle to Decode Abortion Laws
