Monday, August 15, 2022
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दिया योजनाओं का तोहफा, जानें किस राज्य में क्या-क्या हुई घोषणा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जनता से कई वादे किए। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जहां 20 लाख नौकरियों की बात की तो वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहती हैं, जहां कोई भूखा नहीं रहे, जहां कोई महिला असुरक्षित महसूस नहीं करे और जहां कोई दमनकारी ताकत लोगों को बांटने का काम नहीं करे।
Flash Flooding in West Virginia Prompts Dozens of Water Rescues

U.S. New York TimesBy BY CHRISTINE CHUNG Via NYT To WORLD NEWS
1930 का एक वह गोलमेज और आज राष्ट्रपति भवन में टेबल के चारों ओर बैठे माननीय, बड़ी कठिन रही यह यात्रा
पहली गोलमेज मीटिंग को आप एक तरह से भारत की स्वाधीनता की तरफ एक कदम देख सकते हैं। लंदन में आयोजित हुआ प्रथम गोलमेज सम्मेलन अथार्थ यह पहली ऐसी वार्ता थी जिस में ब्रिटिश शासकों द्वारा भारतीयों को समानता का दर्जा दिया गया प्रथम गोलमेज सम्मेलन 12 नवंबर 1930 से 19 जनवरी 1931 तक आयोजित किया गया था।
लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़े दो गुट, जमकर हुआ पथराव, देखें वीडियो
लखनऊ में आशियाना इलाके के बंगला बाजार स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के सामने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों पक्षो को शांत करवाया। घटना के बाद से पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह के समय दो गुटों में बवाल हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने बाजार में आकर पत्थरबाजी कर दी। दोनों गुटों के लोगों के हाथों में पत्थर थे। मामले में डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष यादव की तहरीर पर 10 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये तीन टीम लगाइ गई हैं।रिपोर्ट- संदीप तिवारी
via WORLD NEWS
