Friday, June 3, 2022

टारगेट किलिंग पर ऐक्‍शन में अमित शाह, हाई लेवल मीट‍िंग बुलाकर जाना कश्‍मीर में सुरक्षा का हाल, क्‍या बदलेगी सूरत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें कश्मीर घाटी में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के मसले पर चर्चा की गई। इस दौरान गृह मंत्री ने जम्‍मू-कश्‍मीर की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थलसेना प्रमुख मनोज पांडे और मनोज सिन्‍हा शामिल थे।

तालिबान नेताओं से काबुल में मिलीं भारतीय राजदूत दीप्ति झरवाल, जानिए कौन हैं ये IFS अफसर

अफगान लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता के वितरण का आकलन करने के लिए गुरुवार को काबुल भेजी गई छोटी टीम में एकमात्र महिला IFS ऑफिसर दीप्ति झरवाल रहीं। दीप्ति झारवाल ने तालिबान नेताओं से मुलाकात के अलावा तस्वीरें भी खिंचवाईं। हालांकि एक को छोड़कर बाकी में वह मास्क में देखी गईं।