Tuesday, May 3, 2022

समुदाय विशेष के लोगों ने घरों में घुसकर महिलाओं से बदतमीजी की, पुलिस खड़ी देखती रही- गजेंद्र सिंह शेखावत


जोधपुर: साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने जोधपुर में कहा कि उनका अपना शहर जल रहा था और मुख्यमंत्री जन्मदिन के गुलदस्ते लेने में व्यस्त थे। समुदाय विशेष के लोगों ने घरों में घुसकर महिलाओं से बदतमीजी की, लोगों के घरों पर हमला किया। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की जगह खड़ी होकर देखती रही। ऐसा लगता है कि पुलिस-प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सोमवार रात 12 बजे से लेकर मंगलवार दोपहर तक सीएम ने कोई अपील नहीं की और न ही कोई ट्वीट किया। दोपहर 3 बजे बाद सीएम आग्रह करते हैं कि व्यस्त हूं और गुलदस्ते लेकर नहीं आएं। मंत्री ने कहा, यह वही बात हो गई कि रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था। सीएम का अपना शहर जल रहा था। और वे जन्मदिन की शुभकामनाएं और गुलदस्ते लेने में व्यस्त थे।

हिंसा के बाद जोधपुर में शेखावत ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कहा कि दंगा हुआ। पहले करौली मामले में सीएम और कांग्रेस के नेताओं ने राग अलापा कि आरएसएस-बीजेपी ने दंगे करवा। लेकिन अब जोधपुर में सोमवार रात के बाद जितनी भी घटनाएं हुईं, उनमें एक भी बीजेपी का कार्यकर्ता या आरएसएस का स्वयं सेवक नहीं था। केवल एक ही समुदाय के लोग थे और यह एक​तरफा कार्रवाई हुई। और फिर भी पुलिस ने पहले तो एफआईआर तक नहीं ली।


via WORLD NEWS

सीरम इंस्टिट्यूट ने कोवोवैक्स की प्रत्येक खुराक की कीमत में की कटौती, जानिए कितने की मिलेगी एक डोज

Covovax Vaccine Price: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने मंगलवार को एक अहम फैसला लेते हुए कोवोवैक्स की प्रत्येक खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दी है। इसमें हालांकि कोई कर शामिल नहीं है। कोवोवैक्स का टीका 12 से 17 साल के बच्चों को लगाया जा रहा है।

PK को तेजस्वी नहीं देते तवज्जो, सहनी से गर्मजोशी से मिले, तो क्या धीरे-धीरे बन रही बात?


पटना : मंगलवार को आरजेडी नेता सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी (VIP Chief Mukesh Sahani) एक साथ नजर आए। दोनों ने न केवल बैठकर बातें कीं, बल्कि एक ही टेबल पर बैठकर खाना भी खाया।

दरअसल, खगड़िया से आरएलजेपी सांसद महबूब अली कैसर और सिमरी बख्तियारपुर से आरजेडी विधायक युसुफ सलाउद्दीन के घर पर ईद के मौके पर दावत का आयोजन था। दावत में शिरकत करने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात यहीं पर हुई। इस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से मिले फिर सोफे पर साथ बैठकर खूब बातें कीं और नई राजनीतिक संभावनाओं को हवा दे दी।

वहीं एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि वह प्रशांत किशोर को तवज्जो भी नहीं देते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे भी राजनीति में उतर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह प्रशांत किशोर की खबरें देखते ही नहीं हैं। तेजस्वी ने कहा कि हम इनका न्यूज ना देखते हैं ना सुनते हैं।


via WORLD NEWS

Europe Is About to Ban Russian Oil: What’s Next?


Business New York TimesBy BY STANLEY REED, MELISSA EDDY AND BENJAMIN NOVAK Via NYT To WORLD NEWS

Ranchi Top 5 News : केंद्रीय मंत्री ने सीएम हेमंत को दी नसीहत, रांची में बदला मौसम का मिजाज


रांची : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खनन पट्टा लीज लेने के मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को कई प्रतिबद्धताओं का अनुपालन करना पड़ता है।
इधर, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई दी।

अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी बधाई दी। वहीं भाजपा के कई कार्यकर्त्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास को भी उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया से यह जानकारी मिल रही है कि 7वीं से 10वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ठ में भी जमकर मनमानी और धांधली हुई है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग्य बेरोजगारों की कीमत पर तीन-तीन मंत्रियों के बाल-बच्चे पास करा दिये गये हैं।

झारखंड में आज ईद-उल फितर का त्योहार आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। रमजान के एक महीने के रोजे के बाद ईद की खुशियां आती है। कोविड महामारी के कारण दो वर्ष के अंतराल के बाद ईदगाहों और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की गयी। राजधानी रांची में ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में आज तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। बारिश होने और दोपहर में बादल छाये रहने से गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 8 मई तक कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।


via WORLD NEWS