Wednesday, November 10, 2021

Chhatarpur News: ‘कलेक्टर मेरी हत्या करा सकते हैं’, बीजेपी विधायक का सनसनीखेज आरोप


छतरपुर
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में BJP के एक विधायक ने एक आईएएस अधिकारी से अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाया है। चंदला के विधायक राजेश प्रजापति ने कहा है कि छतरपुर के कलेक्टर शीलेंद्र सिंह सुपारी देकर उनकी हत्या करवा सकते हैं या उन्हें झूठे केस-मुकदमों में फंसा सकते हैं। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह से कलेक्टर को तत्काल हटाने का आग्रह भी किया है।

ब्राह्मण सुदामा हैं और परशुराम भी, सिंधिया के दोस्त ने दी बीजेपी को चेतावनी

राजेश प्रजापति ने एक दिन पहले ही कलेक्टर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि दलित होने के चलते कलेक्टर उनसे नहीं मिलते। मंगलवार को इसके खिलाफ वे कलेक्टर के बंगले पर ही धरना पर बैठ गए थे। करीब तीन घंटे बाद उन्होंने अपना धरना खत्म किया था।


via WORLD NEWS

Europe has a history of using borders and migrants as weapons.


World New York TimesBy BY DAN BILEFSKY Via NYT To WORLD NEWS

How Do You See Inside a Volcano? Try a Storm of Cosmic Particles.


Science New York TimesBy BY ROBIN GEORGE ANDREWS Via NYT To WORLD NEWS

Cuomo repeatedly denied touching a state trooper inappropriately.


New York New York TimesBy BY KAREN ZRAICK Via NYT To WORLD NEWS

ब्राह्मण सुदामा हैं और परशुराम भी, सिंधिया के दोस्त ने दी बीजेपी को चेतावनी


मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में ब्राह्मणों के वर्चस्व को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के ब्राह्मण और बनिया वाले बयान के खिलाफ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा ने मोर्चा खोल दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में उनके दोस्त मिश्रा ने एक ओर तो बीजेपी को खुली चेतावनी दी तो दूसरी ओर इस क्षेत्र में ब्राह्मणों पर अपने वर्चस्व का प्रदर्शन भी कर दिया।


via WORLD NEWS

What to See in N.Y.C. Galleries Right Now


Arts New York TimesBy Unknown Author Via NYT To WORLD NEWS

Judge Orders Arrest of Puerto Rico Power Company Chief Executive


U.S. New York TimesBy BY PATRICIA MAZZEI Via NYT To WORLD NEWS

How a Murderous Poet Inspired One of Dostoevsky’s Masterworks


Books New York TimesBy BY JENNIFER SZALAI Via NYT To WORLD NEWS

Is Denim in an Identity Crisis?


Style New York TimesBy BY HALEY NAHMAN AND OK MCCAUSLAND Via NYT To WORLD NEWS

हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई संबंध ही नहीं, सावरकर धार्मिक व्यक्ति नहीं थे: दिग्विजय

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू खतरे में नहीं हैं, बल्कि ‘फूट डालो और राज करो’ की मानसिकता खतरे में है। सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के विमोचन के मौके पर यह भी कहा कि ‘हिंदुत्व’ शब्द का हिंदू धर्म और सनातनी परंपराओं से कोई लेनादेना नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘इस देश के इतिहास में धार्मिक आधार पर मंदिरों का विध्वंस भारत में इस्लाम आने के पहले भी होता रहा है। इसमें दो राय नहीं है कि जो राजा दूसरे राजा के क्षेत्र को जीतता था, तो अपने धर्म को उस राजा के धर्म पर तरजीह देने की कोशिश करता था। अब ऐसा बता दिया जाता है कि मंदिरों की तोड़फोड़ इस्लाम आने के साथ शुरू हुई।’ उन्होंने दावा किया, ‘जब फासीवाद आता है तो उसके लिए जरूरी है कि वह एक शत्रु की पहचान करे... डर पैदा करना और नफरत पैदा करना फासीवाद का मूलमंत्र रहा है।’ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राम जन्मभूमि का विवाद कोई नया विवाद नहीं था। लेकिन विश्व हिंदू परिषद, RSS ने इसे कभी मुद्दा नहीं बनाया। जब 1984 में वो दो सीटों पर सिमट गए तो इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी का गांधीवादी समाजवाद विफल हो गया था। इसने उन्हें कट्टर धार्मिक रास्ते पर चलने के लिए मजबूर कर दिया। आडवाणी की रथयात्रा समाज को तोड़ने वाली यात्रा थी। जहां गए वहां नफरत का बीज बोते चले गए थे।’ हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेनादेना नहीं दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैं सनातन धर्म का अनुयायी हूं... हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेनादेना नहीं है। सनातनी परंपराओं से कोई लेनादेना नहीं है। यह सनातनी परंपराओं के ठीक विपरीत है।’ उन्होंने दावा किया, ‘विनायक दामोदर सावरकर जी कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि गऊ को माता क्यों मानते हो? वह हिंदू को परिभाषित करने के लिए हिंदुत्व शब्द लाए। इससे लोग भ्रम में पड़ गए। आरएसएस अफवाह फैलाने में माहिर है। अब तो सोशल मीडिया के रूप में उन्हें बड़ा हथियार मिल गया है।’ कहा जा रहा हिंदू खतरे में हैं... उन्होंने कहा, ‘कहा जा रहा है कि हिंदू खतरे में हैं। अरे जनाब 500 साल के मुगलों और मुसलमानों के राज में हिंदू धर्म का कुछ नहीं बिगड़ा, 150 साल के ईसाइयों के शासन में हिंदू का कुछ नहीं बिगड़ा तो अब क्या खतरा है। खतरा उस मानसिकता और उस विचारधारा को है जिसने अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो के जरिये राज करने का संकल्प लिया है।’ सिंह ने कहा, ‘दुख इस बात का है कि हम लोग भी ‘सॉफ्ट’ हिंदुत्व और ‘हार्ड’ हिंदुत्व के चक्कर में पड़ जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं शाहीन बाग की महिलाओं को बधाई देता हूं जिन्होंने अपने अधिकार के लिए अहिंसक आंदोलन चलाया। किसानों को बधाई देता हूं कि वो 11 महीनों से अहिंसक आंदोलन कर रहे हैं। महात्मा गांधी का रास्ता ही इस देश को आगे बढ़ा सकता है।’ दिग्विजय सिंह ने जोर देकर कहा, ‘सुलह ही इस देश का रास्ता होना चाहिए। न्यायपालिका ने भी अयोध्या मामले में फैसले से इस सुलह की तरफ इशारा किया है... सनातन धर्म और उसका सर्वधर्म संभाव का विचार ही सुलह का रास्ता है।’ चिदंबरम बोले, आज के समय में पीएम और गृह मंत्री लिंचिंग की निंदा नहीं करते इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा, ‘आज हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं कि जब ‘लिंचिंग’ की प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की तरफ से निंदा नहीं की जाती है। एक विज्ञापन को वापस लिया जाता है क्योंकि हिंदू बहू को एक मुस्लिम परिवार में खुशी से रहता हुआ दिखाया गया।’ पी. चिदंबरम ने कहा कि अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला सही है क्योंकि दोनों पक्षों ने इसे स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, ‘इस फैसले का कानूनी आधार बहुत संकीर्ण है। बहुत पतली सी रेखा है। लेकिन समय बीतने के साथ ही, दोनों पक्षों ने इसे स्वीकार किया। दोनों पक्षों ने स्वीकार किया, इसलिए यह सही फैसला है। ऐसा नहीं है कि यह सही फैसला था, इसलिए दोनों पक्षों ने स्वीकार किया।’ उन्होंने कहा कि छह दिसंबर, 1992 को जो हुआ, वह बहुत ही गलत था, इसने हमारे संविधान को कलंकित किया, उच्चतम न्यायालय की अवमानना की और दो समुदायों के बीच दूरी पैदा की। चिदंबरम ने कहा, ‘फैसले के बाद चीजें उसी तरह हुईं जिसका अनुमान था। इसके बाद (बाबरी विध्वंस के) आरोपियों को छोड़ दिया गया। ‘नो वन किल्ड जेसिका’ की तरह ‘नो बडी डिमोलिश्ड बाबरी मस्जिद’ । यह बात हमारा हमेशा पीछा करेगी कि हम गांधी, नेहरू, पटेल और मौलाना आजाद के देश में यह कहते हुए शर्मिंदा नहीं हैं कि ‘नो-बडी डिमोलिश्ड बाबरी मस्जिद’।’ उन्होंने दावा किया, ‘‘आज की यही हकीकत है कि हम भले ही धर्मनिरपेक्ष हैं, लेकिन व्यवहारिकता को स्वीकार करते हैं। देश में रोजाना धर्मनिरपेक्षता पर चोट की जा रही है।’’

Chhath Puja VIDEO : हाजीपुर, औरंगाबाद समेत बिहार के 6 जिलों छठ की छटा देखिए, जेल में बंद मुस्लिम-विदेशी कैदियों ने भी दिया सूर्य को अर्घ्य


आकाश कुमार, औरंगाबाद/चंद्रमणि कुमार, हाजीपुर/दिनकर, पटना/नमिता कुमारी, पूर्णिया/संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर/संजीव तरुण, समस्तीपुर

बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना, हाजीपुर, औरंगाबाद, पूर्णिया समेत सूबे के अलग-अलग जिलों में व्रतियों ने छठी मईया की पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। औरंगाबाद के देव में पौराणिक सूर्य कुंड पर 5 लाख से ज्यादा व्रतियों ने पूजा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। लोक मान्यता है कि देव छठ व्रत करने और त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोवांछित कामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर यहां भगवान भास्कर की साक्षात उपस्थिति की रोमांचक अनुभूति होती है। जिले में सोन नदी के किनारे बारुन, सोननगर, नवनेर, दाउदनगर के अलावा अंबा दोमुहान, नबीनगर आदि स्थानों पर भी लाखों की संख्या में व्रतियों ने भगवान सूर्य को शाम प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।

हाजीपुर में गंगा-गंडक के संगम स्थल पर छठ की छटा देखिए
बिहार के हाजीपुर में ऐतिहासिक गंगा नारायणी गंडक नदी के संगम स्थल कौनहारा घाट में छठ की छटा बेहद खास नजर आई। यहां खुद भगवान विष्णु के अवतरित होने की पौराणिक मान्यता है, ऐसे में इस पावन स्थल पर छठ पूजा का मनमोहक नजारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे। चार दिवसीय छठ महापर्व के अनुष्ठान के तीसरे दिन छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। अब गुरुवार सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

पटना में गंगा घाट के साथ-साथ घर की छत पर भी व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य
लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना की गई। राजधानी के तमाम गंगा घाटों पर शहर के तालाबों में और यहां तक कि लोगों ने अपने घरों की छतों पर भी सूर्य की उपासना की अस्ताचलगामी सूर्य को लोगों ने अर्घ्य दिया। घाटों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम जिला प्रशासन की टीम तमाम लोगों की सुरक्षा में लगी थी।

पूर्णिया जेल में मुस्लिम कैदी समेत 44 कैदियों की छठ पूजा
लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर पूर्णिया में भी उत्साह चरम पर है। पूर्णिया के केंद्रीय कारागार में बंद एक मुस्लिम महिला कैदी रूबी खातून समेत 44 कैदियों जेल में ही छठ पर्व मनाया। जेल प्रशासन की ओर से इन कैदियों के छठ पर्व को लेकर हर तरह की व्यवस्था की गई है। जेल के उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि जेल में बंद 31 महिला कैदी और 14 पुरुष बंदी छठ पर्व मना रहे हैं। इसमें एक मुस्लिम महिला छठव्रती रूबी खातून हैं, जो पूरी श्रद्धा से छठ पर्व मना रही हैं।

मुजफ्फरपुर जेल में बंद नाइजीरिया के कैदी ने सूर्य देव को दिया अर्घ्य
मुजफ्फरपुर जेल में भी कैदियों ने छठ पर्व मनाया। यहां बंद नाइजीरिया के एक कैदी ने छठ पूजा की और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। पासपोर्ट उल्लंघन में मुजफ्फरपुर जेल में 2019 से बंद नाइजीरिया देश के निवासी उगवूम सिनाची ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से उन्होंने मनाया कि जल्द जेल से उन्हें रिहाई मिले।

समस्तीपुर में छठ पूजा की दिखी खास तस्वीर
चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिया। ये तस्वीर समस्तीपुर की है देखिए कैसे व्रतियों ने माथे पर डाला लेकर अपने छठ घाटों के तक पहुंचे। साथ में दंडवत प्रणाम करते हुए कई श्रद्धालु अपने घाट पर जाते हुए नजर आए। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम छठ घाटों पर नजर आया।


via WORLD NEWS

Chhath Puja Bihar: बिहार बीजेपी चीफ संजय जायसवाल ने की पत्नी संग छठ पूजा, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, देखिए VIDEO


नागेंद्र नारायण, पश्चिम चंपारण
लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार में क्या आम और क्या खास हर कोई छठ मईया की पूजा में जुटा हुआ है। महापर्व के तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान व्रतियों ने सूर्य की उपासना भी की। देखिए बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कैसे पत्नी संग की छठ पूजा। घाट पर परिवार के साथ पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष ने पूजा के दौरान पत्नी का साथ देते नजर आए। साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य भी अर्पित किया।


via WORLD NEWS